union-minister-vk-singh-did-prayers-and-prayers-in-dudheshwarnath-temple-queues-of-devotees
union-minister-vk-singh-did-prayers-and-prayers-in-dudheshwarnath-temple-queues-of-devotees

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने की दूधेश्वरनाथ मन्दिर में पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं की लगी कतारें

- गाजियाबाद:परम्परागत तरीके से मनाया जा रहा है महाशिवरात्रि पर्व, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार गाजियाबाद,11 मार्च(हि.स.)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में महाशिवरात्रि का पावन पर्व गुरुवार को परंपरागत तरीके से मनाया जा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने ऐतिहासिक पीठ दूधेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक व पूजा अर्चना अर्चना की। उनकी धर्म पत्नी भारती सिंह भी पूजा अर्चना में उनके साथ थी। इसके अलावा मंदिर में अन्य गणमान्य लोगों का आने का सिलसिला जारी है। वही महानगर के अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजा अर्चना कर रहे हैं। जलाभिषेक करने के लिए मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइनें भी लगी हैं और वे अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार की रात्रि 12 बजे से श्रद्धालुओं ने दूधेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक हर-हर भोले के उद्घोष के साथ शुरू किया था। इस दौरान मंदिर के महंत नारायण गिरी ने पूजा अर्चना शुरू कराई। मंदिर के बाहर रात से ही जलाभिषेक के लिए महिला व पुरुषों की अलग-अलग लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है। यह लाइनें मंदिर से लेकर हापुड़ मोड़ तक तो दूसरी तरफ घंटाघर से भी आगे पहुंच गई हैं। श्रद्धालुओं को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। श्रद्धालु मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं और 2 गज दूरी का भी पालन कर रहे हैं। इससे पहले जिला प्रशासन ने मंदिर परिसर व आसपास कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए थे। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर में अतिरिक्त सीसीटीवीकैमरे लगाए गए हैं। मंदिर में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस के जवान मुस्तैद हैं। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल खुद नजर रखे हुए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद जनरल वीके सिंहपूर्व मेयर आशु वर्मा भी मंदिर पहुंचे और उन्होंने पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ भाजपा के कई स्थानीय नेता भी थे। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान अली

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in