two-young-women-drown-in-yamuna-river-one-rescued-alive
two-young-women-drown-in-yamuna-river-one-rescued-alive

यमुना नदी में नहाने गई दो युवतियां डूबी, एक को जीवित बचाया

बांदा,17 मार्च (हि स)। जनपद के मरका गांव में स्थित यमुना नदी में नहाने गई दो युवतियां नदी में डूब गई। यह देख कर आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। इनमें से एक को बचा भी लिया जबकि एक की मौत हो गई। इलाज के लिए एक युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार को बबेरू तहसील अंतर्गत मरका थाना क्षेत्र की है इसी गांव की निवासी कामिनी (17 साल) पुत्री कमल कुमार तिवारी और थाना बिंदकी के खजुहा गांव निवासी किट्टू (18) पुत्री उमेश बुधवार दोपहर यमुना नदी में नहाने गई थीं। इसी दौरान नहाते-नहाते गहरे पानी में चली गईं और दोनों डूबने लगीं। उनकी चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बचाने पहुंचे, बाद में गोताखोरों ने दोनों युवतियों को बाहर निकाला। जिन्हें में बबेरु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर परिजनों के द्वारा भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने कामिनी को मृत घोषित कर दिया। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in