two-senior-vidya-bharti-honors-39shri-ram-samman39
two-senior-vidya-bharti-honors-39shri-ram-samman39

विद्या भारती के दो वरिष्ठ ‘श्री राम सम्मान’ से सम्मानित

प्रयागराज, 07 अप्रैल (हि.स.)। विद्या भारती के अंतर्गत चलने वाले विद्यालय के दो वरिष्ठ प्रधानाचार्य विद्याधर द्विवेदी एवं आचार्या मंजूषा सिंह को रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय ने बुधवार को तिलक एवं अंगवस्त्र पहनाकर "श्री राम सम्मान" से सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्याधर द्विवेदी प्रधानाचार्य तथा मंजूषा सिंह ने संगीताचार्या के पद को 42 वर्षों से ज्यादा सुशोभित किया। सम्मान लेते वक्त दोनों की आंखों से आंसू छलक पड़े और उन्होंने विद्यालय को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि हम दोनों के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि विद्यालय ने हम सब की सेवाओं को ध्यान में रखते हुए यह सम्मान प्रदान करके हमें आगे और कार्य करने की शक्ति प्रदान की। विद्यालय के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि प्रधानाचार्य एवं आचार्या ने 40 वर्ष से अधिक अपनी सेवाएं दी और सेवानिवृत्त हुए। उन दोनों को प्रधानाचार्य, संगीताचार्य एवं आचार्य अशोक मौर्य ने सम्मानित किया। बधाइयां देने वालों में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in