the-shia-community-of-zanab-a-fatima-celebrated-with-enthusiasm
the-shia-community-of-zanab-a-fatima-celebrated-with-enthusiasm

जनाब ए फातिमा की विलादत शिया समुदाय ने उत्साह से मनाया

- रौजे पर सामूहिक दुआख्वानी की,घरों में महफिलों व नज्र का आयोजन वाराणसी,03 फरवरी (हि.स.)। हजरत मोहम्मद की बेटी और हजरत अली की पत्नी बीबी फातिमा की 1453वीं विलादत (जयंती) बुधवार को शिया समुदाय ने उत्साहपूर्ण माहौल में मनाई। जयंती पर कालीमहाल स्थित जेपी टावर में श्रीमती नुजहत फातिमा के निवास पर सैयद फरमान हैदर के संयोजन में आयोजित महफिल में जुटे शहर के नामचीन शायरों ने बेहद उम्दा अल्फ़ाज में अशआर पेश किया। मौलाना जमीरुल हसन की सदारत में शायरों ने कलाम पढ़ा। महफ़िल में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के उर्दू विभाग के पूर्व डीन प्रो.अज़ीज हैदर, अतश बनारसी, मेहदी बनारसी, अतहर बनारसी, अशूर बनारसी, आमिर बनारसी एवं नकी बनारसी शामिल हुए। महफिल में नदीम असग़र रिज़वी ने तक़रीर पढ़ी। महफिल के बाद मौलाना अकील हसन ने नमाज अता कराई। महफिल में शायर ऐनुल हसन को सम्मानित किया गया। महफ़िल के बाद इमाम हसन का दस्तरख्वान भी सजाया गया। समुदाय के घरों में महफिलों व नज्र का आयोजन किया गया। इसके पहले शिया समुदाय के लोगों ने सुबह दरगाहे फातमान और सदर इमामबाड़ा सरैया में बीबी फातिमा के रौजे पर सामूहिक दुआख्वानी की। इसके बाद मिठाइयां बांट कर जश्न मनाया। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी सैयद फरमान हैदर ने बताया कि जयंती पर महफिल का सिलसिला 7 फरवरी तक चलेगा। 05 फरवरी को आल इंडिया महफिल का आयोजन प्रोफ़ेसर बदरूल हसन के निवास पर किया जाएगा। 07 फरवरी को अजाखाना ए शबीर ओ सफदर पर महफिल का आयोजन किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in