the-people-of-mathura-supported-the-administration-of-the-sunday-lockdown-the-markets-remained-closed
the-people-of-mathura-supported-the-administration-of-the-sunday-lockdown-the-markets-remained-closed

रविवार लॉकडाउन का मथुरा की जनता ने प्रशासन का दिया साथ, बंद रहे बाजार

- जिला व पुलिस प्रशासन ने जरूरतमंदों और मजबूर व्यक्तियों की आगे बढ़कर की मदद मथुरा, 18 अप्रैल (हि.स.)। पिछले साल इन दिनों मथुरा में लगे लॉकडाउन के बाद कोरोना के कहर के चलते इस वर्ष रविवार को पहला लॉकडाउन रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवारीय लॉकडाउन का मथुरा की जनता से पूरा सहयोग दिखाया। चहल-पहल वाले होली गेट और प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा है। सभी दुकान, मॉल, मंदिर बंद हैं। पुलिसकर्मी तिराहे-चौराहों और प्रमुख मार्गों पर गश्त दे रहे हैं। जहां तक के दवाइयों की दुकान भी बंद रहीं, लेकिन दूध, सब्जी फल आदि आवश्यक वस्तुओं की दुकान ढकेल बाजारों में दिखाई दी। पूरे दिन जरूरतमंदों का अवागमन जारी रहा। पूरे जिले में रविवार का लॉकडाउन शाम तक ठीक ठाक रहा। दुकानदारों ने स्वतः ही अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं आवश्यक सेवाऐं जारी रही। पुलिस-प्रशासन ने भी शाम तक शान्ति सद्भाव बनाये रखा। जरूरी लोगों को आने-जाने दिया गया। एक तो पूरे जनपद में आज पंचायत चुनावों में नामांकन का अन्तिम दिन था। सुबह से हर क्षेत्र मे पुलिस व्यस्त थी। उसके बाद भी तिराहे चौराहों पर पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी निभाते देखे गये। उन्होंने कोई सख्ती नहीं बरती। ओद्यौगिक क्षेत्रों में कई स्थानां पर फैक्ट्री, कारखानें चले मजदूर भी गये। वहीं रोडवेज बस स्टैण्ड पर बसों का आवागमन भी जारी रहा, लेकिन लेगों के न निकलने के कारण सीमित संख्या मे ही परिवहन हो पाया। दूध, फल की दुकानें सुबह जरूर खुली सरकारी आदेश के मुताबिक आवश्यक सेवाओं वाले लोगों को आसानी से आने जाने दिया गया, लेकिन बाजार हर जगह पूरी तरह बंद देखे गये। वृंदावन, गोवर्धन राया देहाती कस्बों में भी रहीं दुकानें बंद शहर के देहाती इलाकों से मिली खबरों के मुताबिक वृन्दावन, गोवर्धन, राया, आदि क्षेत्रों में लॉकड़ाउन के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शहर में भी यहीं स्थिति रही तेज धूप और गर्मी के चलते वैसे भी दोपहर में लोग कम निकलते है, लेकिन प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आव्हान पर स्वतः ही लोगां ने संज्ञान लिया और लॉकड़ाउन का पालन किया। प्रमुख मंदिरों के प्रायः बंद होने के चलते और लॉकडाउन के आदेश के कारण मंदिरों में अन्दर सेवा पूजा जारी रही। रेलवे स्टेशन पर गाडियां जरूर आयीं, लेकिन सब कुछ कायदे कानून के हिसाब से चलता रहा। आज के दिन छोटे वाहन जो यात्री सवारी ढ़ोते है वे नहीं चल पाये जरूरी कामों के लिए उनका उपयोग हुआ। पंचायत चुनाव नामांकन के आखिरी दिन रहा उम्मीदवारों को टोटा मथुरा के जिला अस्पताल, न्यायालय परिसर और कलेक्ट्रेट जहां आज पंचायत चुनाव नामांकन का आखिरी दिन हैं। वहां भी सन्नाटा है। रविवार दोपहर तक जिला पंचायत सदस्य का नामांकन करने के लिए मात्र 13 उम्मीदवार ही कलेक्ट्रेट पहुंचे। उम्मीदवारों के साथ इस बार समर्थकों का हुजूम और शक्ति पदर्शन का वह चुनावी माहौल भी दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है। प्रत्याशियों के साथ दो-चार लोग ही कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं। मथुरा ब्लॉक पर प्रधानी और ग्राम पंचायत सदस्यों के प्रत्याशी अपने पांच प्रस्तावकों और एक अधिवक्ता के साथ पहुंच रहे हैं। दोपहर तक 20 नामांकन प्रधानी के लिए और करीब 50 नामांकन ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए हो चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in