the-main-role-in-railway-operations-is-that-of-station-master-deputy-ctm
the-main-role-in-railway-operations-is-that-of-station-master-deputy-ctm

रेलवे संचालन में मुख्य भूमिका स्टेशन मास्टर की होती है : डिप्टी सीटीएम

कानपुर, 21 मार्च (हि.स.)। कानपुर के रेलवे एरिया क्लब में आल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन द्वारा सेफ्टी सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें स्टेशन मास्टर के द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका पर प्रकाश डालते हुए। उनका मनोबल बढ़ाते हुए डिप्टी सीटीएम ने उत्साह वर्धन किया। कमेटी के गठन में 150 स्टेशन मास्टरों ने भाग लिया। जिसमें कानपुर सेंट्रल के स्टेशन अधीक्षक अनिल तिवारी को जोनल अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। रेलवे के एरिया क्लब (जीटी रोड) में ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन की रविवार को बैठक की। इस मौके पर कानपुर सेंट्रल के उप मुख्य यातायात प्रबंधक हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि रेलवे विभाग आज देश की सबसे बड़ी यातायात व्यवस्था का अभिन्न अंग है। जिसमें कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्टेशन मास्टर की एक अहम भूमिका होती है।सेमिनार में एनसीआर जोनल रेलवे के आगरा, झांसी और प्रयागराज मंडल के लगभग 150 स्टेशन मास्टरों ने भाग लिया और ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए स्टेशन मास्टरों द्वारा बरती जाने वाली सावधानियों पर अपने विचार व्यक्त किए। उप मुख्य यातायात प्रबंधक द्वारा इस अवसर पर एक शिक्षक की भूमिका में स्टेशन मास्टरों को तकनीक के साथ अपडेट एवं रेलवे के विकास के लिए प्रबंधकीय भमिका निभाते हुए मोटिवेट किया तथा भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ए.एन तिवारी ने की। आइस्मा की जोनल कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें कानपुर सेंट्रल के स्टेशन अधीक्षक अनिल तिवारी को जोनल अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि एस के गौतम, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जीएमसी रहे। हिन्दुस्थान समाचार/हिमांशु/मोहित

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in