the-fate-of-11-thousand-535-candidates-will-be-imprisoned-in-ballot-papers-in-the-panchayat-elections-polling-parties-left
the-fate-of-11-thousand-535-candidates-will-be-imprisoned-in-ballot-papers-in-the-panchayat-elections-polling-parties-left

पंचायत चुनाव में 11 हजार 535 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में होगा कैद, पोलिंग पार्टियां रवाना

बांदा, 28 अप्रैल (हि.स.)। जनपद में 7402 पदों के लिए गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। इन पदों के लिए 11,535 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बुधवार को ब्लाक बार पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई। जिले के 2025 बूथों पर गुरूवार को वोट डाले जाएंगे। मतदान के लिए जिले में कुल 2025 बूथ बनाए गए हैं। इतनी ही पोलिग पार्टियां लगायी गई हैं। साथ ही लगभग दो सौ से अधिक पार्टियों को अतिरिक्त रखा गया है। प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। एक मतदान केंद्र से चार मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। जिसमें पीठासीन अधिकारी के अलावा प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारी शामिल हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए रवानगी के दौरान गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पहले ही दिए जा चुके हैं। लिहाजा कोविड नियमों का अनुपालन कराते हुए पार्टियों को रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पहले जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने नरैनी ब्लॉक स्थित राजकुमार इंटर कॉलेज में अधिकारियों के साथ जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सर्वाधिक 6248 उम्मीदवार प्रधान पद पर है। गुरुवार को सभी आठों विकासखंड में सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वोट डाले जाएंगे। इनमें ग्राम पंचायत सदस्य के 6153 पद में 1647, ग्राम पंचायत के 469 पद में 6248, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 750 पद में 397 व जिला पंचायत के 30 वार्डों 543 प्रत्याशी मैदान में है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in