the-blankets-and-sweets-distributed-to-the-needy-by-the-members-of-maa-jalpa-devi-seva-samiti
the-blankets-and-sweets-distributed-to-the-needy-by-the-members-of-maa-jalpa-devi-seva-samiti

मां जालपा देवी सेवा समिति के सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों को बांटे गए कम्बल व मिठाई

उन्नाव 20 जनवरी (हि.स.)। ग्राम पंचायत पाठकपुर विकास खंड असोहा में उपरोक्त समिति द्वारा विकलांग, निराश्रित, विधवा, वृद्ध लोगों को मिठाई व कम्बल वितरण किये गये। कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। क्षेत्र के पाठकपुर गांव में जालिपा देवी सेवा समिति ने क्षेत्र के एक हजार वृद्ध, विकलांग, निराश्रित, विधवा महिला पुरुषों को कम्बल व मिठाई बांटी। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए शिव देवी त्रिपाठी फिलिग सेंटर के प्रोप्राइटर व समित के अध्यक्ष पूर्व प्रधान राजू त्रिपाठी ने बताया कि मां जालिपा देवी सेवा समिति गरीब, असहाय, वृद्ध लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। जब भी किसी व्यक्ति को कोई परेशानी हो तो समिति से मदद ले सकता है। इस अवसर पर देवेंद्र त्रिपाठी, शिव बिलाश त्रिपाठी, संजय, लालानू शुक्ल, बाबू लाल त्रिपाठी, योगेश सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/अरुण कुमार दीक्षित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in