the-birth-anniversary-of-dr-bhimrao-ambedkar-the-creator-of-the-constitution-was-celebrated-with-great-pomp
the-birth-anniversary-of-dr-bhimrao-ambedkar-the-creator-of-the-constitution-was-celebrated-with-great-pomp

संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की धूमधाम से मनाई जयंती

-कलक्ट्रेट परिसर स्थित अम्बेडकर पार्क में आयोजित की गई विचार गोष्ठी -बाबासाहेब की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण फतेहपुर, 14 अप्रैल (हि.स.)। जिले में बुधवार को भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हालांकि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए रैली नहीं निकाली जा सकी। बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। आज भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती अम्बेडकर विकास समिति के बैनर तले कचहरी परिसर में स्थित अम्बेडकर पार्क में पूर्व वर्षों की भांति लोगों ने बड़े धूमधाम से मनाई और उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरा पालन किया गया। जिसके चलते पूर्व वर्षों की भांति रैली का भ्रमण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। इस मौके पर बसपा के पूर्व विधायक मुरलीधर गौतम, ओम प्रकाश गौतम, राजाराम, लाल देवेन्द्र प्रताप सिंह पटेल सहित तमाम लोगों ने अम्बेडकर प्रतिमा में माल्यार्पण किया। विचार गोष्ठी में बोलते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि बाबा साहेब ने गरीब, अछूत, पिछड़े व शोषित वर्गों के लिए संविधान में ऐसी व्यवस्था दी जिससे सभी को उनका हक हासिल हुआ। उसी का परिणाम है कि आज शोषित व अछूत समाज में सम्मान के साथ जी रहा है। बाबा साहेब के कृतित्व को भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वही बिन्दकी तहसील में उप जिलाधिकारी प्रियंका के अलावा तहसीलदार चंद्रशेखर यादव नायब तहसीलदार सिद्धांत कुमार सिंह तथा भाजपा नेत्री संगीता तिवारी ने बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। उप जिलाधिकारी प्रियंका ने अंबेडकर के जीवन पर चर्चा करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा किया और कहा कि निश्चित रूप से उन्होंने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर अशिक्षित गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने पूरा जीवन निचले समाज की जीवन के उद्धार के लिए लगा दिया उनको हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह पटेल, मधुराज विश्वकर्मा, अतुल द्विवेदी, स्वाति ओमर, सोमवती निषाद, संगीता तिवारी, सत्यम शुक्ला, सत्यम अग्रवाल, अंकित गुप्ता, सौरभ शास्त्री, आकाश साहू सहित तमाम लोग मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in