ten-people-of-meerut-stranded-in-tapovan-are-safe-will-return-on-thursday
ten-people-of-meerut-stranded-in-tapovan-are-safe-will-return-on-thursday

तपोवन में फंसे मेरठ के दस लोग सुरक्षित, गुरुवार को लौटेंगे

मेरठ, 10 फरवरी (हि.स.)। उत्तराखण्ड त्रासदी के बाद तपोवन में लापता हुए मेरठ के सभी दस व्यक्ति सुरक्षित हैं। तपोवन से आए एक फोन के बाद सभी व्यक्तियों के सुरक्षित होने की सूचना मिली है। इन सभी के गुरुवार को मेरठ लौटने की सम्भावना है। मवाना रोड खटकाना पुल निवासी सौरभ प्रजापति जिओ कम्पनी के टावर लगाने का काम करते हैं। सौरभ के 10 कर्मचारी चार फरवरी को टावर लगाने जोशीमठ गए थे। इसी बीच उत्तराखण्ड में ग्लेशियर फटने के बाद हुई घटना के दौरान सभी 10 कर्मचारी लापता हो गए। यह सभी कर्मचारी खटकाना पुल और आसपास के इलाकों के रहने वाले थे। जिसके बाद दो दिन से लापता व्यक्तियों के परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ था। दो दिन से भूख-प्यासे हैं सभी लोग इसी दौरान जोशीमठ में गए बालक राम ने अपने परिवार के लोगों को फोन किया। बालक राम ने बताया कि वह और उसके अन्य सभी साथी सही सलामत हैं और फिलहाल ऊंचाई पर रुके हुए हैं। बालक राम ने बताया कि पिछले दो दिन से वह लोग भूखे हैं। पहाड़ों पर फंसे बालक राम ने अपने परिवार के लोगों से कहा कि वह उत्तराखण्ड सरकार से उनकी मदद की गुहार लगाएं, जिसके बाद परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों में खुशी का माहौल जिओ कम्पनी के ठेकेदार सौरभ प्रजापति ने उत्तराखण्ड के अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद फिलहाल पहाड़ों पर फंसे सभी सभी लोगों को हेलीपैड पर लाया गया है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार तक उनके परिवार के लोग उनके बीच होंगे। अपनों के वापस लौटने की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है। परिजन क्षेत्र में मिठाई बांट कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। इसी के साथ टकटकी बांधे अपने बिछड़े परिजनों के लौटने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in