tempo-overturned-by-pilgrims-returning-after-taking-bath-in-ganga-a-dozen-injured
tempo-overturned-by-pilgrims-returning-after-taking-bath-in-ganga-a-dozen-injured

गंगा स्नान कर लौट रहे तीर्थ यात्रियों का टैम्पो पलटा, एक दर्जन घायल

अलीगढ़, 15 अप्रैल (हि.स.)। थाना अकराबाद इलाके के जीटी रोड स्थित गोपी के पास गुरुवार की शाम गंगा स्नान कर घर वापस लौट रहे तीर्थ यात्रियों का टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार महिला पुरुष बच्चे मिलाकर करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जनपद एटा के थाना जलेसर क्षेत्र के गांव पुनेहरा रहने वाले ग्रामीण गंगा नहाने के लिए बुलन्दशहर टेम्पों से गए थे। गुरुवार की शाम सभी सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। टेम्पों अकराबाद क्षेत्र के गोपी के निकट पहुंचा था, तभी अचानक अनियंत्रित गया और गड्ढे होने के कारण पलट गया। हादसे में करीब एक दर्जन बच्चे, महिला व पुरुष घायल हो गए। घटना के बाद राहगीर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद सभी को उपचार के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉक्टर प्रवीण रंजन ने बताया कि घायल मुन्नी देवी पत्नी राम सिंह, विमला देवी पत्नी रमेश चंद, कुमारी आकांक्षा पुत्री विजयपाल, भानु प्रताप सिंह पुत्र चरण सिंह, कुंती देवी पत्नी विजयपाल, माधव सिंह पुत्र मनवीर सिंह, प्रिया पत्नी मनवीर सिंह, कुमारी दिव्या पुत्री भानु प्रताप सिंह आदि आये हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल मलखान सिंह में चल रहा है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव प्रताप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in