Technical information given to farmers to increase income
Technical information given to farmers to increase income

किसानों को आय बढ़ाने के लिए दी गयीं तकनीकी जानकारियां

— कृषि विश्वविद्यालय ने किसान परिवारों को वितरित किया कंबल कानपुर, 15 जनवरी (हि.स.)। चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय किसानों की आय बढ़ाने के लिए बराबर समय—समय पर जानकारियां दी जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने अनूपपुर गांव के किसानों को तकनीकी जानकारियां दी गयी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय की ओर से गरीब परिवार के जरुरतमंद किसानों को कंबल भी वितरित किया गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर.सिंह के निर्देशन में जैव संवर्धित गांव अनूपपुर में शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए जरुरतमंद परिवारों को कंबल वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि अकबरपुर रनिया क्षेत्र की विधायक प्रतिभा शुक्ला एवं पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा यह एक सराहनीय पहल है। शुक्ला ने कहा कि जैव संवर्धित गांव में एक सप्ताह में सड़कों का निर्माण शुरु करा दिया जाएगा। इसके साथ ही गांव में स्थित स्कूल की बाउंड्री वॉल भी बनवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव के तालाब का जीर्णोद्धार भी कराया जायेगा। किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास कार्यों की सूची आप लोग शीघ्र उपलब्ध करा दें, जिससे गांव में अन्य विकास कार्य समय पर कराए जा सके। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ सीवी गंगवार, डॉक्टर यू डी अवस्थी एवं डॉ अनिल कुमार तथा अन्य वैज्ञानिकों ने मुख्य अतिथि के जरिये गांव के जरुरतमंद लोगों को 80 कंबल वितरण किए। उन्होंने कहा कि गांव में कृषकों के आत्मनिर्भर के लिए तकनीकी जानकारियां वैज्ञानिकों द्वारा दी जाती रहेंगी। कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार ने गांव की महिलाओं एवं लोगों से अपील की कि वे कुपोषण को दूर करने के लिए पोषण वाटिका का सुचारु रुप से प्रबंधन रखे। समय-समय पर कृषि वैज्ञानिकों की तकनीकी सलाह अवश्य लेते रहें। इस अवसर पर डॉक्टर निमिषा अवस्थी, डॉक्टर चंद्रकला, डॉ राजेश राय, डॉ अरुण कुमार सिंह एवं डॉ अरविंद ने अपने अपने व्याख्यान दिए। मीडिया प्रभारी डॉ खलील खान ने बताया कि इस अवसर पर गांव के लगभग एक सैकड़ा से ज्यादा कृषक महिला व पुरुष उपस्थित रहें। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in