अम्बेडकरनगर : टाण्डा तहसील क्षेत्र के नौ गांव बाढ़ से घिरे

अम्बेडकरनगर : टाण्डा तहसील क्षेत्र के नौ गांव बाढ़ से घिरे
अम्बेडकरनगर : टाण्डा तहसील क्षेत्र के नौ गांव बाढ़ से घिरे

अम्बेडकरनगर, 02 अगस्त (हि.स.)। घाघरा नदी का उफान थम नहीं रहा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष अयोध्या से प्राप्त जानकारी के अनुसार घाघरा नदी खतरे के निशान से 69 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। हालांकि बीते छः घंटों से नदी का जल स्तर स्थिर है। आशंका है कि सोमवार की सुबह तक नदी का जल स्तर दो से तीन सेंटीमीटर बढ़ सकता है। घाघरा नदी का सामान्य जल स्तर 92.730 मीटर है लेकिन मौजूदा समय में वह 93.420 मीटर पर बह रही है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए टाण्डा तहसील प्रशासन ने कन्ट्रोल रूम स्थापित कर नौ बाढ़ चैकियां बना दी हैं। इसके साथ ही डेढ़ दर्जन से अधिक नाविकों एवं एक दर्जन से अधिक गोताखोरों की टीम गठित कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी करायी जा रही है। उप जिलाधिकारी अभिषेक पाठक ने रविवार को बाढ़ प्रभावित गांव माझा उल्टहवा व माझा कला पंहुच कर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा स्थिति का जायजा लिया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि नदी के अलावां थिरूआ नाला व टोनरी छोटी नदी के आस-पास के क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। टीएनपीजी कॉलेज के परिसर में अस्थायी बाढ़ राहत शिविर बनाया गया है। तहसीलदार सन्तोष ओझा के अनुसार तहसील क्षेत्र में बाढ़ से नौ गांव पूरी तरह से घिर चुके हैं जबकि 86 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ चौकियों पर 86 कर्मचारियों की तैनाती की गयी है। नाविकों व गोताखोरों की सूची जारी कर उन्हें 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये हैं। हिन्दुस्थान समाचार/मनीष/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in