take-iron-tablet-to-avoid-being-anemic
take-iron-tablet-to-avoid-being-anemic

एनीमिक होने से बचने को सेवन करें आयरन की गोली

- कुतुबपुर गांव में द वाईपी और समर्थ फाउंडेशन ने आयोजित की कार्यशाला हमीरपुर, 03 अप्रैल (हि.स.)। कुरारा ब्लाक के कुतुबपुर गांव में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के प्रति किशोर-किशोरियों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। 'द वाईपी फाउंडेशन' और 'समर्थ फाउंडेशन' ने संयुक्त रूप से इस कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि श्रीकंचन लाल सगुणा इंटर कॉलेज कुरारा के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किशोरियों का आह्वान किया कि वह सप्ताह में एक दिन सोने से पहले आयरन फोलिक एसिड की गोली जरूर खाया करें। इससे वह एनीमिया से बचेंगी और स्वस्थ रहेंगी। यह गोलियां सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। उन्होंने कहा की किशोरी व किशोरों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग होने की जरूरत है। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई में ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य किसी नेमत से कम नहीं होता। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ सेहत पर भी ध्यान देना चाहिए। समर्थ फाउंडेशन के देवेंद्र गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोरियों व किशोरों को स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क परामर्श प्रदान किया जाता है। किशोरियों ने स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को पोस्टकार्ड भेजकर जिले में किशोर स्वास्थ्य परामर्श केंद्र की स्थापना और सभी किशोरियों को सेनेटरी पैड निःशुल्क दिए जाने की मांग की। इस दौरान माधुरी, जोया, सारा, निशा, सिमरन, अंशु, रोशनी, नंदिनी, दीपांशी, आकांक्षा, सची, सोनम, कोमल, शोभा, इसरार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रही। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in