take-advantage-of-the-schemes-of-labor-department-minister-of-state
take-advantage-of-the-schemes-of-labor-department-minister-of-state

श्रम विभाग की योजनाओं का उठाएं लाभ : राज्यमंत्री

झांसी,16 जून (हि.स.)। श्रम कल्याण परिषद उप्र अध्यक्ष व राज्यमंत्री पं.सुनील भराला की अध्यक्षता में झांसी मण्डल श्रम कल्याण परिषद के अन्तर्गत चल रही योजनाओ की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गयी। इस दौरान राज्यमंत्री द्वारा श्रम कल्याण परिषद के अन्तर्गत तीन नवीन योजनायें व पूर्व में चल रही योजनाओ गनेश शंकर विधार्थी पुरूस्कार राशि योजना, डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक शिक्षा सहायता योजना, राजा हरिशचन्द्र मृतक आश्रित सहायता योजना, ज्योतिबा फुले कन्यादान योजना, दत्तोपंत ठेंगड़ी मृतक अंत्येष्टि सहायता योजना, महादेवी वर्मा पुस्तक क्रय आर्थिक सहायता योजना, स्वामी विवेकानन्द ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना, चेतन चौहान क्रीड़ा प्रोत्साहन योजनाओ पर विभिन्न श्रमिक यूनियन, सेवायोजक, प्रशासनिक, विभागीय अधिकारियों से क्रियान्वयन पर चर्चा की गयी। राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि वह विभिन्न श्रमिक यूनियन, सेवायोजक व व्यापारी प्रतिनिधि से सम्पर्क कर योजनाओं का अधिक से अधिक व्यापक प्रचार-प्रसार एवं श्रमिकों को अधिक से अधिक लाभान्वित करें। उन्होंने झांसी जनपद द्वारा योजना के क्रियान्वयन में की गयी प्रगति को सराहना की और भविष्य में अधिक प्रगति करने के निर्देश दिये गये है। साथ ही कोविड-19 में पंजीकृत कारखानों में कार्यरत श्रमिकों की मृत्यु हो गयी है, उनसे आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिये। उप श्रमायुक्त नदीम अहमद ने सभी उधोगपतियों,श्रमिक यूनियन व व्यापार मण्डल पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक श्रमिकों के आवेदन पत्र पूर्ण कराते हुये जनसेवा केन्द्र के माध्यम से अथवा उप श्रम आयुक्त कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में आवेदन कर सकते है। योजना की जानकारी के लियें श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशीष कुमार अवस्थी मो.9936337691 एवं श्रीमती नीलम मो.7800454831 के दूरभाष से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in