suresh-srivastava-was-true-conductor-of-sanatan-culture-and-nationalist-ideology-mp
suresh-srivastava-was-true-conductor-of-sanatan-culture-and-nationalist-ideology-mp

सनातन संस्कृति एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के सच्चे संवाहक थे सुरेश श्रीवास्तव : सांसद

प्रयागराज, 24 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के दो विधायक सुरेश चंद श्रीवास्तव लखनऊ व उनकी पत्नी एवं रमेश दिवाकर औरैया विधानसभा, पूर्व महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पुष्पा कुशवाहा के आकस्मिक निधन पर फूलपुर सांसद श्रीमती केशरी देवी पटेल ने उन सभी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लखनऊ पश्चिम विधानसभा से पांच बार विधायक सुरेश श्रीवास्तव को सनातन संस्कृति एवं राष्ट्रीय विचारधारा का संवाहक बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक सशक्त सिपाही खो दिया। उन्होंने दोनों विधायकों के मृत्यु को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया। पूर्व पार्षद पुष्पा कुशवाहा को एक जुझारू भाजपा नेत्री बताते हुए कहा कि वो संघर्ष की पर्याय थी। प्रयागराज केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. ओम प्रकाश यादव एवं प्रो. पी.सी सिंह की शनिवार को मृत्यु होने पर भी गहरा दुःख प्रकट किया। शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक दीपक पटेल, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, रणजीत सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, पार्षद पवन श्रीवास्तव, अरुण अग्रवाल, दिलीप श्रीवास्तव, चंद्रिका, विजय, भूपेंद्र पांडेय सहित अन्य लोग रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in