sunil-patel-declared-candidate-of-banda-district-panchayat-president
sunil-patel-declared-candidate-of-banda-district-panchayat-president

सुनील पटेल बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित

बांदा, 24 जून (हि.स.)।जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सुनील पटेल को बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि स्वयंसेवक के रूप में राष्ट्र सेवा के भाव से सामाजिक क्षेत्र में समाज सेवा की शुरुआत करने वाले सुनील पटेल ने छोटी सी उम्र में ही लोकप्रियता हासिल करते हुए यह जगह बनाई है। निष्ठा व ईमानदारी उनकी पहचान बनी और कम उम्र में ही बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष पद का ताज उनके सर बंधेगा, ऐसा भरोसा पूरे भाजपा खेमें को है। भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद द्वारा सुनील पटेल को बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in