students39-union-election-nishant-on-the-post-of-president-in-up-college-shivam-elected-on-the-post-of-general-secretary
students39-union-election-nishant-on-the-post-of-president-in-up-college-shivam-elected-on-the-post-of-general-secretary

छात्रसंघ चुनाव : यूपी कालेज में अध्यक्ष पद पर निशांत, महामंत्री पद पर शिवम निर्वाचित

- 4588 मतदाताओं में से 56.9 प्रतिशत ने की भागीदारी, छात्रों में नहीं दिखा उत्साह वाराणसी, 17 मार्च (हि.स.)। उदय प्रताप महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए मतदान और मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर निशांत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पद पर अंकित कुमार और महामंत्री पद पर शिवम निर्वाचित हुए। पुस्तकालय मंत्री पद पर गौरव कुमार सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये जा चुके हैं। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित निशांत कुमार सिंह को 1489 मत मिला। दूसरे स्थान पर रहे श्वेताभ सौरभ सिंह को 478 मत मिला। अन्य दावेदार हिमांशु सिंह को 103, राजीव सिंह को 355, विशाल उपाध्याय को 114 और नोटा को 51 मत मिला। अध्यक्ष पद पर 22 मत अवैध घोषित किये गये। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर विजेता अंकित कुमार को 1096 मत मिला। दूसरे स्थान पर करन सिंह को 770, तीसरे स्थान पर रहे नमन श्रीवास्तव को 606 मत मिला। महामंत्री पद पर निर्वाचित शिवम सिंह को 1142 मत मिला। दूसरे स्थान उपविजेता विकास ठाकुर को 1008, तीसरे स्थान पर रहे नीलेश मिश्र को 313 मत मिला। परिणाम घोषित होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के बाद सुरक्षा के घेरे में उन्हें घर पहुंचाया गया। इसके पहले सुबह 09 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच 25 बूथों पर मतदान हुआ। कुल 4588 मतदाताओं में से 56.9 प्रतिशत 2612 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में कृषि संकाय प्रतिनिधि पद पर 319 मतों के साथ सिद्धार्थ सिंह, वाणिज्य संकाय पद पर 179 मतों के साथ सूरज सिंह निर्वाचित हुए हैं। वहीं, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर सक्षम सिंह, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर तेजस्वनी ऋषिवंशी और शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर अंकुर त्रिपाठी निर्विरोध निर्वाचित हुए। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in