students39-union-election-at-sampurnanand-sanskrit-university-on-11-april
students39-union-election-at-sampurnanand-sanskrit-university-on-11-april

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव 11 अप्रैल को

वाराणसी,22 मार्च (हि.स.)। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव का डंका बज गया है। सोमवार की शाम विश्वविद्यालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रोफ़ेसर सुधाकर मिश्र ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना जारी होते ही अध्यक्ष, महामंत्री सहित विभिन्न पदों के भावी उम्मीदवार परिसर में सक्रिय हो गये। निर्वाचन अधिकारी प्रोफ़ेसर सुधाकर मिश्रा ने बताया कि चुनाव में नामांकन पत्रों का वितरण एक अप्रैल को होगा। नामांकन प्रक्रिया तीन अप्रैल को प्रात: दस बजे से अपराह्न दो बजे तक मुख्य भवन में होगी। अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और 06 अप्रैल को वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। 07 अप्रैल को चुनाव प्रक्रिया में नाम वापसी पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक होगा। इसी दिन शाम 4 बजे अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदान 11 अप्रैल को सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे संपन्न कराई जाएगी। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम की घोषणा एवं शपथ ग्रहण भी उसी दिन होगा। मंगलवार को मतदाता सूची का प्रकाशन सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में मंगलवार 23 मार्च को तीन बजे मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। बहुसंकाय भवन के न्याय विभागीय कार्यालय में मतदाता सूची का प्रकाशन दोपहर 3 बजे किया जाएगा। इसके बाद 25 मार्च को मतदाता सूची पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। 26 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in