Statue of late Colonel Ranjan Manocha unveiled
Statue of late Colonel Ranjan Manocha unveiled

स्वर्गीय कर्नल रंजन मनोचा की प्रतिमा का हुआ अनावरण

प्रयागराज, 15 जनवरी (हि.स.)। कर्नल राजन मनोचा की स्मृति में निर्मित आवक्ष मूर्ति का अनावरण उनकी पत्नी श्रीमति सोनू मनोचा ने किया। यह स्मारक मेजर जनरल आईएम लाम्बा, जीओसी पुरवा यूपी और एमपी सब एरिया के निर्देशन में बनकर तैयार हुआ। इस अवसर पर मेजर जनरल आईएम लाम्बा, जीओसी पुरवा यूपी और एमपी सब एरिया, आईजी प्रयागराज केपी सिंह, डीएम भानु चंद्र गोस्वामी और कर्नल विवेक देबस, कमांडेंट ओडी फोर्ट ने स्मारक पर पुष्पचक्र भेंट कर श्रद्धांजली अर्पित की। विंग कमांडर एवं मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शैलेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि कर्नल राजन मनोचा को 2019 कुंभ मेला में सेना की और से नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया था। उनके कठिन परिश्रम और सिविल डिपार्टमेंट के साथ सही तालमेल के बदौलत, आज अक्षयवट और सरस्वती कूप का दर्शन आम जन मानस को प्राप्त हो रहा है। ऐसे कर्नल राजन मनोचा का निधन 08 जुलाई 2020 को एक हृदय विदारक दुर्घटना में हो गया। यह स्मारक निश्चय ही हमें उनके अभूतपूर्व योगदान की याद दिलाता रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in