श्रीकृष्ण जन्मभूमि से श्रीराम जन्मभूमि तक ब्रज की रज सुगन्धित करेंगी सभी भक्तों को : हेमामालिनी
श्रीकृष्ण जन्मभूमि से श्रीराम जन्मभूमि तक ब्रज की रज सुगन्धित करेंगी सभी भक्तों को : हेमामालिनी

श्रीकृष्ण जन्मभूमि से श्रीराम जन्मभूमि तक ब्रज की रज सुगन्धित करेंगी सभी भक्तों को : हेमामालिनी

मथुरा, 27 जुलाई (हि.स.)। धर्म रक्षा संघ की ओर से रजत शिला पूजन कार्यक्रम की श्रंखला में सोमवार एमआरसी आयुर्वेदा रिसर्च सेंटर में ब्रज रज से निर्मित रजत शिला का ऑनलाइन पूजन सांसद हेमा मालिनी एवं भाजपा की जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि से श्रीराम जन्मभूमि तक ब्रज की रज अपनी सुगंध सभी भक्तों तक पहुंचाएगी। हेमा मालिनी ने ऑनलाइन अपने मुंबई के निवास पर बैठकर एवं श्रीमती मधु शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहकर बड़े प्रेम श्रद्धा भाव के साथ रजत शिला का पूजन किया। हेमा मालिनी ने कहा कि ब्रजवासियों की ओर से धर्म रक्षा संघ के माध्यम से ब्रज की रज और ब्रज के कुंडों का जल अयोध्या श्री राम लला के नवनिर्मित मंदिर के लिए जाएगा। यह सभी ब्रज वासियों के लिए गौरवपूर्ण क्षण होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व काल में भव्य राम मंदिर का निर्माण राम भक्तों के लिए एक तोहफा समान है। मधु शर्मा ने कहा कि धर्म रक्षा संघ ने जो ब्रज के विभिन्न स्थानों की रज एकत्रित करके रजत शिला तैयार की है उसका पूजन करना एवं दर्शन करना अपने आप में एक अलौकिक और अद्भुत अनुभव है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े बड़े महापुरुषों संतों एवं ब्रजवासियों के द्वारा पूजित होने के बाद यह रजत शिला साक्षात प्रभु की विग्रह समान हो चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in