spaniards-celebrated-the-death-anniversary-of-self-appointed-karpoori-thakur
spaniards-celebrated-the-death-anniversary-of-self-appointed-karpoori-thakur

सपाइयों ने मनायी जननायक स्व कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि

बलिया, 24 जनवरी (हि. स.)। सामाजिक न्याय के प्रबल पैरोकार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को मनाई गई। वक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि स्व. कर्पूरी ठाकुर ने जीवन पर्यन्त शोषितों पीड़ितों और वंचित समाज की बेहतरी के लिए संघर्ष किया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 26 जनवरी को किसान आंदोलन के समर्थन में निकलने वाले ट्रैक्टर मार्च के तैयारी हेतु बैठक भी हुई, जिसमें ट्रैक्टर मार्च को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि किसान दिल्ली की सड़कों पर अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। फिर भी यह गूंगी बहरी सरकार उनकी मांगों को न मान कर उनके आंदोलन को ही कमजोर करने में लगी है।अध्यक्षता पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष अजय यादव और संचालन प्रवक्ता सुशील पाण्डेय 'कान्हजी' ने किया। इस अवसर पर संजय उपाध्याय, मृत्युंजय राय, शशिकान्त सिंह, रविन्द्र यादव, कल्लूजी, इम्तियाज अहमद, हरेंद्र गोड़, बलराम यादव, कल्लू जी, भीम चौधरी, निषिद्ध श्रीवास्तव, अजीत यादव, जलालुद्दीन आदि थे। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in