sp-working-trend-to-counter-bjp
sp-working-trend-to-counter-bjp

भाजपा से मुकाबला करने के लिए किए जा रहे सपा कार्य कर्ता ट्रेंड

फर्रुखाबाद, 25 जनवरी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को यहां कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिन छोटे दलों से गठबंधन होना है उनमें चाचा की भी पार्टी शामिल है। उनके लिए दरवाजे खुले हैं। श्री यादव ने आज सायं फतेहगढ निरीक्षण भवन में पत्रकारों से बात चीत कर रहे थे। श्री यादव ने बताया कि चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम ले लिए गए हैं। प्रत्याशियों को कान में बता दिया जाएगा। भाजपा पर झूठ फरेब की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए श्री यादव ने कहा के भाजपाइयों से मुकाबला करने के लिए ही पार्टी कार्यकर्ताओं को शिविर में ट्रेंड किया गया है। पिछली सरकार में पहले विकास कार्य की शुरुआत कन्नौज से हुई थी लेकिन अबकी सरकार में फर्रुखाबाद जिले से ही विकास कार्य का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री योगी की ओर इशारा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं लैपटॉप चलाना नहीं जानते इसीलिए उन्होंने लेट लैपटॉप नहीं बांटे। जबकि हमारे द्वारा बांटे गए लैपटॉप से छात्र शिक्षा का लाभ उठा रहे हैं। सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर विकास कार्यों के नाम बदले जाने का आरोप लगाते हुए पार्टी में गुटबाजी करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस शिविर के बाद ऐसे लोग एक किनारे खड़े रहेंगे और पार्टी मजबूती से आगे बढ़ेगी। श्री यादव ने आजम खान को अपना नेता बताते हुए कहा कि उनके ऊपर भाजपा ने फर्जी मुकदमे लगवाए हैं। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी पूर्व सांसद चंद्र भूषण सिंह मुन्नू बाबू, पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित, सर्वेश अंबेडकर यूनुस अंसारी मौजूद रहे। इससे पूर्व श्री यादव ने पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के नुस्खे बताये। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने आज सुबह निरीक्षण भवन में अखिलेश यादव से भेंट की श्री गुप्ता ने श्री यादव से अनुरोध किया कि पूरा परिवार एक हो जाए तो आगामी चुनाव में सपा की सरकार बननी तय है। मालूम हो विश्वास गुप्ता अखिलेश यादव के पुराने मित्र हैं। श्री यादव ने विश्वास गुप्ता की बात पर बिचार करने का भरोसा दिया। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रपाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in