उत्तर-प्रदेश
सपा ने बागपत और हापुड़ के जिलाध्यक्ष हटाये, कार्यकारिणी की भंग
लखनऊ, 16 मार्च (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति से दो जनपदों में दल की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने मंगलवार को बताया कि बागपत और हापुड़ के जिलाध्यक्ष किरनपाल उर्फ बिल्लू प्रधान एवं तेजपाल प्रमुख को हटाकर वहां की कार्यकारिणी भंग कर दी गयी है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर मनोज चौधरी को बागपत समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष नामित किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/दीपक