sp-party-youth-of-course-but-need-to-learn-from-elders
sp-party-youth-of-course-but-need-to-learn-from-elders

बेशक सपा युवाओं की पार्टी, लेकिन बुजुर्गों से सीखने की जरूरत

- प्रयागराज में वरिष्ठ सपा नेताओं का जमावड़ा प्रयागराज, 02 मार्च (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में मंगलवार को जनपद के वरिष्ठ सपा नेताओ का जमावड़ा रहा। पार्टी के पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, विभिन्न पदों पर रह चुके वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सपा जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने कुल 52 लोंगो को सम्मानित करते हुए मनोनयन पत्र सौंपकर 2022 में सपा सरकार बनाने के लिए सहयोग की अपील किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश अनु जाति-जनजाति वित्त विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष रामानन्द भारती, पूर्व मंत्री मीना तिवारी, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल आदि नेताओं ने कहा कि यह गर्व की बात है कि सपा की पहचान सर्वाधिक युवाओं की संख्या वाली पार्टी के रूप में है। लेकिन वरिष्ठ नेताओं, पूर्व पदाधिकारियों एवं समाजवादी विचारधारा के लोंगो का मार्गदर्शन और उनके अनुभवों से सीख लेने की भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि जोश में होश का बने रहना लक्ष्य से भटकने नहीं देता है। वरिष्ठ सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर तानाशाही एवं लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार करने, संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा की नीतियों से देश में भाई-चारा बिगाड़ने के साथ ही बेरोजगारी और महिलाओं के साथ हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। सपा नेताओं ने कहा कि देश को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना होगा। इसके लिए सभी को नए नारे 'युवाओं का साथ-बड़ों का हाथ' के साथ पार्टी को मजबूत करना होगा। इस अवसर पर गुलाब सिंह यादव, संदीप सिंह पटेल, इंद्र नाथ मिश्रा, प्रताप बहादुर यादव, चन्द्रशेखर तिवारी, गोविंद यादव, राम लखन यादव, श्याम लाल पासी, ननकेश बाबू, शिव प्रसाद, नफीस अहमद, फिरोज अहमद, विनोद कुमार सहित सैकड़ों वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in