sp-expels-its-mla-hariom-singh-yadav-from-the-party-for-six-years
sp-expels-its-mla-hariom-singh-yadav-from-the-party-for-six-years

सपा ने अपने विधायक हरिओम सिंह यादव को छह साल के लिए पार्टी से निकाला

लखनऊ, 15 फरवरी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी ने फिरोजाबाद जनपद के सिरसागंज विधायक हरिओम सिंह यादव को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। उनपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाकर निष्कासित किया गया है। सपा का आरोप है कि वे भाजपा से सांठ-गांठ कर पार्टी विरोधी गतिविधि में संलिप्त हैं। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेशानुसार विधायक सिरसागंज हरीओम सिंह यादव पर कार्यवाही हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in