sp-bsp39s-job-is-to-suck-the-blood-of-the-poor-swatantra-dev
sp-bsp39s-job-is-to-suck-the-blood-of-the-poor-swatantra-dev

सपा-बसपा का काम है गरीबों का खून चूसना: स्वतंत्र देव

-भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले, जनता के लिए समर्पित है मोदी योगी की सरकार जौनपुर, 17 मार्च (हि.स.)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल फूंकते हुए बुधवार को जौनपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सरैया ग्राम में ग्राम चौपाल लगाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनायी। उन्होंने कहा कि जब से मोदी जी की सरकार बनी है तब देश का विकास हो रहा है अयोध्या में राम मंदिर जो बन रहा है वह नरेन्द्र मोदी की ही देन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों को लाखों मकानों बनाये लेकिन अपने परिवार के मकान नहीं बनवाये, देश में मोदीजी और योगीजी जैसे लोग कभी विरले ही जन्म लेते हैं। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का गरीबों का खून चूसना ही काम है। भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा ये किसी को नहीं मालूम है, लेकिन सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष जानते हैं कौन बनेगा। अखिलेश के बाद उनका बेटा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा। एक दलित परिवार में जन्मे रामनाथ कोविन्द को राष्ट्रपति बना दिये गये। ये सिर्फ और सिर्फ भाजपा में सम्भव है। उन्होंने कहा कि भाजपा में ना तो जातिवाद है और ना ही परिवारवाद है भाजपा में सिर्फ राष्ट्रवाद चलता है। उन्होंने महिलाओं से मुखातिब होते हुए कहा कि आप कुछ करो या ना करो लेकिन अपने बेटे को शिक्षित करो क्योंकि बेटा और बेटी शिक्षित होगा तो देश विकास होता है। प्रदेश अध्यक्ष ने पंचायत चुनाव के वार्ड प्रभारी और वार्ड संयोजक की बैठक लिये। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकार्यताओं से रूबरू होते हुए कहा कि आप लोग अपने अपने वार्ड में लग जाइये और ये लक्ष्य लेकर चले कि हमको अपने वार्ड को जितना ही है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को जाकर बताएं। चौकिया दर्शन के उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष ने गहोरा में बूथ संख्या 319 के बूथ अध्यक्ष मंगला निषाद के यहां बूथ समिति की बैठक की। उसके उपरान्त वहीं पर दोपहर का भोजन ग्रहण किया। उन्होंने बूथ के कार्यकर्ताओं से कहा कि इस समय पंचायत चुनाव का दौर चल रहा है। चुनावी महाभारत में बूथ के कार्यकर्ता ही अर्जुन की भूमिका निभाते है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने चौकिया पहुंचकर मां शीतला धाम में भव्य दर्शन किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने की और कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष मछलीशहर राम विलास पाल, विधायक गण रमेश चन्द्र मिश्रा, हरेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश चौधरी, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/संजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in