यमुना में डूबने से सोनीपत के युवक की मौत
यमुना में डूबने से सोनीपत के युवक की मौत

यमुना में डूबने से सोनीपत के युवक की मौत

बागपत, 30 जून (हि.स.)। जनपद के पक्का घाट पर रविवार को नहाने आये एक परिवार के युवक की यमुना में डूबने से मौत हो गयी। डूबे युवक की गोताखोर तलाश कर रहे थे लेकिन उसका शव बरामद नहीं हो सका। मंगलवार को उसका शव यमुना में तैरता मिला है। सोनीपत के नांगल कलां गांव निवासी अर्जुन अपने परिवार के साथ यमुना में नहाने के लिए आया हुआ था। रविवार को पक्का घाट के सामने हरियाणा की साइड वह नहाने लगा। पूरा परिवार यमूना में नहा रहा था लेकिन परिवार के साथ आया 34 वर्षीय अर्जुन यमुना के पानी में समा गया। परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो आस पास के लोग भी युवक को बचाने के लिए पहुंच गये लेकिन उसको तलाश नहीं कर पाये। हरियाणा और बागपत के गोताखोर दो दिन से उसकी तलाश की कर रहे थे। मंगलवार की सुबह उसका शव यमुना के पानी पर तैरता मिला है। युवक के शव देखकर परिजनों में गम का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन त्यागी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in