social-media-akhilesh-will-see-live-mukhtar-yatra-from-google-map
social-media-akhilesh-will-see-live-mukhtar-yatra-from-google-map

सोशल मीडिया : अखिलेश गूगल मैप से देखेंगे लाइव मुख्तार यात्रा

- विकास दुबे प्रकरण में अखिलेश यादव का बयान बन रहा निशाना - विकास दुबे गाड़ी प्रकरण से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर पोस्टों की भीड़ - पहली बार 'भाईजान' लेंगे जेल का आनंद श्रीराम जायसवाल गाजीपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के पंजाब प्रांत के रोपण जेल से उत्तर प्रदेश के बांदा जेल की इस सड़क यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्टों की बाढ़ सी आ गई है। खास बात यह कि इसमें विकास दुबे की भी चर्चा खूब हो रही है। वहीं विकास दुबे एनकाउंटर प्रकरण के दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा गूगल मैप से लाइव वीडियो देखने संबंधित बयान भी काफी चर्चा में आ गया है। कुल मिलाकर मुख्तार अंसारी की 880 किलोमीटर सड़क यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर मुख्तार अंसारी के साथ-साथ विकास दुबे के चर्चा की बाढ़ सी आ गई है। विकास दुबे की तरह गाड़ी पलटने के बावजूद नहीं भागेंगे मुख्तार! बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पंजाब के रोपण से लेकर यूपी के बांदा तक 880 किलोमीटर सड़क यात्रा को लेकर मुख्तार के बाद साथ ही सबसे अधिक चर्चा में विकास दुबे का नाम आने लगा है। लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखना शुरू कर दिया कि कहीं विकास दुबे की उज्जैन से कानपुर यात्रा की तरह मुख्तार की गाड़ी भी न पलट जाए। इसको लेकर लोग अपने-अपने तरीके से सोशल मीडिया पर ढेर सारे पोस्ट कर रहे हैं। जिसमें लोग गाड़ी पलटने की चर्चा करते नजर आ रहे हैं। वहीं कई लोगों ने लिखा है कि लगभग डेढ़ सौ की संख्या में पुलिस जवान अधिकारी व दिग्गजों की टीम के बीच गाड़ी पलटने के बावजूद मुख्तार अंसारी भागने की हिमाकत कतई नहीं करेंगे। -चिन्ता की कोई बात नहीं, गूगल मैप से लाइव यात्रा देखेंगे अखिलेश मुख्तार अंसारी की सड़क यात्रा के तहत सोशल मीडिया पर विकास दुबे के बाद सबसे अधिक यदि किसी की चर्चा हो रही है तो वह है सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव। गौरतलब हो कि विकास दुबे मुठभेड़ प्रकरण के दौरान अखिलेश यादव द्वारा यह बयान दिया गया था कि यदि सरकार चाहे तो गूगल मैप पर जाकर लाइव वीडियो के माध्यम से उक्त मुठभेड़ की पूरी घटना देखकर न्याय कर सकती है। उनका यह बयान काफी ट्रोल हुआ था। जिसको लेकर पुनः सोशल मीडिया पर यह पोस्ट दिखने लगा है कि चिंता की कोई बात नहीं। 'भाईजान' की यात्रा के दौरान अखिलेश यादव गूगल मैप के जरिए लाइव वीडियो के माध्यम से पूरी यात्रा पर नजर रखे रहेंगे। -पहली बार 'भाईजान' लेंगे जेल का आनंद इसके साथ ही पिछले 16 वर्षों से जेल में बंद मुख्तार अंसारी कि अबकी बांदा जेल ट्रांसफर को लेकर सोशल मीडिया पर यह बयान दिखने लगा कि पहली बार 'भाईजान' को जेल मैनुअल के अनुसार जेल में रहना पड़ेगा। गौरतलब हो कि इसके पूर्ववर्ती सरकार के दौरान मुख्तार अंसारी कि जेल में दरबार और ऐशो आराम की व्यवस्था लगातार चर्चा में रहती थी। लेकिन अब 'बाबा की सरकार' में उन्हें जेल मैनुअल के हिसाब से कारागार में रहना पड़ेगा। जिसको लेकर लोगों ने लिखना शुरू कर दिया कि पहली बार भाईजान जेल का आनंद लेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in