silence-on-the-streets-sanitation-happened
silence-on-the-streets-sanitation-happened

सड़कों पर पसरा सन्नाटा, हुआ सेनेटाइजेशन

प्रयागराज, 18 अप्रैल (हि.स.)। साप्ताहिक लॉकडाउन के दिन रविवार को दुकानें पूरी तरह बंद रही। इस दौरान कई गाड़ियां विभिन्न स्थानों पर सेनेटाइजेशन करती रही। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शासन प्रशासन द्वारा गाइडलाइन जारी कर रविवार को 35 घंटे का लॉकडाउन घोषित किया गया। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए पुलिस पूर्ण रूप से नगर को लॉकडाउन करवाने को गली गली घूमकर एनाउंस करवाया। शासन की मंशानुरूप इस दौरान अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर अपनी देखरेख में सेनेटाइजेशन का कार्य करवा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा जारी की गई कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना बहुत आवश्यक है। इस महामारी से बचने के लिए समय समय पर दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। अनावश्यक घर से न निकले, घर से निकलने पर मास्क अवश्य लगाएं, भीड़ भाड़ से दूर रहें। उल्लेखनीय है कि, नगर आयुक्त नगर निगम रवि रंजन द्वारा प्रयोग की जा रही एण्टी स्मोग गन वॉटर, स्प्रिंकलर एवं जलकल द्वारा प्रयोग की जा रही जेटिंग मशीनों को सेनेटाइनेशन अभियान का बीते शनिवार को निरीक्षण किया गया था। उन्होंने समस्त जोनल अधिकारियों को युद्धस्तर पर अभियान चलाने का निर्देश दिया था। जिसके क्रम में रविवार को युद्ध स्तर पर सेनेटाइजेशन एवं सफाई का कार्य कराया गया। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in