शहीद के स्मारक और यादगार के लिए खेल का मैदान बनेगा : सिद्धार्थ नाथ
शहीद के स्मारक और यादगार के लिए खेल का मैदान बनेगा : सिद्धार्थ नाथ

शहीद के स्मारक और यादगार के लिए खेल का मैदान बनेगा : सिद्धार्थ नाथ

शहीद उपनिरीक्षक के परिवार को दिया एक करोड़ की धनराशि का प्रमाण पत्र प्रयागराज, 07 जुलाई (हि.स)। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मंगलवार को तहसील हंडिया के नब्बे चौराहा गांव के शहीद उपनिरीक्षक स्व. नेब्बू लाल की पत्नी श्याम देवी को 80 लाख तथा पिता कालिका प्रसाद को 20 लाख चेक का प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यहां शहीद की स्मृति में खेल का मैदान बनाया जायेगा। उन्होंने कहा स्व. नेब्बू लाल की शहादत बेकार नहीं जाएगी। बड़े बड़े अपराधी बख्शे नहीं जायेंगे। इनका संघर्ष समाज को प्रेरणा देता रहेगा। दुखद घड़ी में मुख्यमंत्री के आदेश पर मैं परिवार से मिलने आया हूं। मुख्यमंत्री ने भी परिवार से मिलने को कहा है। शहीद की शहादत उसके आगे कुछ भी नहीं है। एक करोड़ रुपये आरटीजीएस के माध्यम से कल प्रेषित कर दिया गया है। आर्थिक सहायता से जीवन में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। परिवार को मदद मिलेगी। पत्नी की आग्रह पर शहीद की स्मृति में खेल का मैदान यादगार और प्रेरणा के रूप में स्थापित होगा। इस मौके पर जिलाधिकारी भानु चंद गोस्वामी, एसएसपी अभिषेक दीक्षित, जिलाध्यक्ष गंगापार अश्वनी दुबे, पूर्व जिला महामंत्री राजेन्द्र पाण्डेय, सुरेश मिश्रा, संतोष शुक्ल, वीरेंद्र मोर्य, अनिल मौर्या, अठई राम, चंद्रभान, अनुज तिवारी, एसडीएम हड़िया, क्षेत्राधिकारी हंडिया, राम जियावन, मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी आदि अधिकारी एवं भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in