श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश, एक प्रधान, एक निशान और एक विधान का देखा था सपना
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश, एक प्रधान, एक निशान और एक विधान का देखा था सपना

श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश, एक प्रधान, एक निशान और एक विधान का देखा था सपना

- जनसंघ संस्थापक को जयंती पर यादकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर दी श्रद्धांजलि वाराणसी, 06 जुलाई (हि.स.)। जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 119 वीं जयंती पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 'हर बूथ पांच वृक्ष' अभियान में भागीदारी कर पौधरोपण किया। जयन्ती पर कायकर्ताओं ने डा.मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प भी लिया। पार्टी के काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने पूर्वाह्न में परेड कोठी स्थित सुभाष नगर कॉलोनी के पार्क में कार्यकर्ताओं संग पौध रोपण अभियान का शुरूआत किया। इस दौरान काशी क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश, एक प्रधान, एक निशान और एक विधान का सपना देखा था। जिसमें एक संविधान एक कानून हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाकर उनके सपनों को साकार कर दिया। उन्होंने बताया कि वाराणसी के 28187 बूथों पर डा.मुखर्जी का जन्मदिन पौधरोपण कर मना रहे हैं। पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर कम से कम 05 चौधा लगाने का संकल्प लिया है। उन्होंने काशीवासियों से अपील किया कि कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए है। इसी क्रम में पार्टी के बागेश्वरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज बूथ पर पौधरोपण किया। इसमें महानगर उपाध्यक्ष मधुकर चित्रांश, बागेश्वरी मंडल मंत्री मनीष गुप्ता, सेक्टर संयोजक मोहन गुप्ता, सेक्टर संयोजक सुधीर राय, बूथ अध्यक्ष जितेंद्र, संजय यादव आदि शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in