श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत के विकास में अहम भूमिका निभाई : विद्यासागर
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत के विकास में अहम भूमिका निभाई : विद्यासागर

श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत के विकास में अहम भूमिका निभाई : विद्यासागर

जौनपुर, 06 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के लाइन बाजार स्थित कैम्प कार्यालय पर सोमवार को डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता उनको नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर ने कहा कि वह एक सच्चे राष्ट्र भक्त थे। उन्होंने भारत के विकास में अहम भूमिका निभाई। देश की एकता के लिए उन्होंने योगदान दिया और उनके विचार करोड़ों लोगों को प्रेरित करते हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म आज ही के दिन 6 जुलाई 1901 में कोलकाता में हुआ था। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू से अलग होकर 1951 में भारतीय जनसंघ की नींव रखी थी। उन्होंने उस समय कश्मीर में दो प्रधानमंत्री का विरोध किया था। जम्मू-कश्मीर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने धारा 370 का विरोध शुरू किया। उन्होंने एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे जैसे नारे दिए। इस अवसर पर पीयूष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया, ई.अमित श्रीवास्तव उपाध्यक्ष जिला मंत्री राजू दादा, अभय राय, धनंजय सिंह, भूपेंद्र पाण्डेय, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, राजवीर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in