shyam-charan-gupta-will-fight-till-the-supreme-court-to-get-rid-of-the-jailed-soldiers
shyam-charan-gupta-will-fight-till-the-supreme-court-to-get-rid-of-the-jailed-soldiers

जेल में बंद सपाईयों को छुड़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे लड़ाई : श्यामाचरण गुप्ता

- पंचायत चुनाव प्रभावित करने के लिये भाजपा के इशारे पर अधिकारी कर रहे सपाईयों का उत्पीड़न चित्रकूट, 19 मार्च (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हमारे प्रत्याशियों को चुनाव से वंचित करने के लिये दमनात्मक कार्यवाही कर रही है। सरकार की नीतियों के विरोध में पार्टी द्वारा पुतला दहन करने वाले सपाईयों पर राष्ट्र द्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजना निन्दनीय कृत्य है। शुक्रवार को सपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने कहा कि वह जेल में बंद सपाईयों से मिलने शुक्रवार को रगौली जेल गये थे जहां उन्हें जेल अधीक्षक ने मिलने नहीं दिया जो नियम के विरूद्ध है। अधिकारी पूरी तरह भाजपा के कार्यकर्ता बनकर कार्य कर रहें हैं। 10 महीने बाद सपा की सरकार प्रदेश में आने वाली है तब ऐसे अधिकारी चिन्हित होंगे। श्यामाचरण ने कहा कि पूरे प्रदेश में योगी का पुतला फूंका गया लेकिन चित्रकूट में पुलिस प्रशासन द्वारा सपाईयों पर दमनात्मक कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि वह जेल में बंद पार्टी के लोगों को छुडाने के लिये लोवर कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जायेंगे। जेल में बंद पार्टी ने यदि चुनाव लड़ना चाहेगें तो उन्हें चुनाव भी लड़ायेंगे पूरे प्रदेश में सपा की हवा चल रही है भाजपा परेशान है। कहा कि चुनाव में सपा हर जाति के लोगों को टिकट देकर चुनाव जितायेगी, सपा देश प्रदेश को जोड़ने का काम कर रही है और भाजपा देश को तोड़ रही है। मोदी कहते हैं कि हम देश को झुकने नहीं देगे और हम कहते हैं हम देश को टूटने नहीं देंगे। यदि देश को बचाना है तो देश और प्रदेश में ईमानदार पार्टी को सत्ता में लाने के लिये जनता को अब एक जुट होना पड़ेगा। समाजवादी पार्टी ईमानदार लोगों की पार्टी है। देश-प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों से ऊब कर अब सपा का साथ देने का मन बना लिया है। पूर्व सांसद श्यामाचरण ने कहा कि जीएसटी के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है, व्यापारियों से अवैध वसूली करके भाजपा अपने चुनाव में धन का प्रयोग कर लोकतंत्र का गला घोट रही है। जिले में बालू माफिया सक्रिय होकर राजस्व की लूट कर रहें हैं इस लूट में भाजपा के लोगों की सक्रिय भागेदारी है इसीलिये प्रशासन अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने से डर रही है। उन्होंने कहा कि हम मोदी और योगी के अच्छे कार्यों की प्रशंसा भी करते हैं लेकिन वह अकेले क्या करें उनकी टीम भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों में लिप्त है जिससे देश-प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। मंहगाई, लूट, अपहरण, बलात्कार आदि घटनाओं से जनता बेहद आजिज आ गई है। वहीं श्यामाचरण ने ऐलान किया कि समाजवादी पार्टी पत्रकारों को भी राजनीतिक भागेदारी करने का निर्णय लिया है पूरे प्रदेश में कम से कम 10 पत्रकारों को विधायक का टिकट दिया जायेगा। बांदा-चित्रकूट से जो पत्रकार विधायक या जिला पंचायत का चुनाव लड़ना चाहते हैं वह उन्हें आवेदन दे सकते हैं। पत्रकार वार्ता में लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 निर्भय सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव, सत्यनारायण पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, राममिलन श्रीवास, नरेन्द्र यादव, साहब लाल द्विवेदी, सुभाष पटेल, वजीर खान आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार / रतन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in