shyam-bihari-mishra39s-entire-life-was-dedicated-in-upliftment-and-respect-of-traders-om-kesharwani
shyam-bihari-mishra39s-entire-life-was-dedicated-in-upliftment-and-respect-of-traders-om-kesharwani

व्यापारियों के उत्थान एवं सम्मान में समर्पित रहा श्याम बिहारी मिश्र का सम्पूर्ण जीवन : ओम केशरवानी

- व्यापारियों के पुरोधा पं0श्याम बिहारी मिश्र को उद्योग व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि चित्रकूट, 22 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यालय स्थित एक ट्रांसपोर्ट कार्यालय में गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों द्वारा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के आकस्मिक निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी गई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केशरवानी की अध्यक्षता में गुरूवार को मुख्यालय में आयोजित शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर संगठन के पदाधिकारियों ने व्यापारियों के मसीहा पूर्व सांसद पं0श्याम बिहारी मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष भैरों प्रसाद मिश्रा ने पंडित जी के साथ बिताए हुए संस्मरण को साझा करते हुए कहा बेबाक टिप्पणी करने वाले इंसान थे। उनका जीवन सादगी भरा था वह कभी भी किसी भी सरकार से झुकते नहीं थे। व्यापारियों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहते थे। मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा चित्रकूट से पंडित का विशेष लगाव रहा है। वह जब कभी भी आते परिक्रमा अवश्य करते एवं बैठ कर कामतानाथ जी से व्यापारियों के उत्थान के लिए हमेशा याचना करते थे। जिलाध्यक्ष ओम केशरवानी ने कहा कि पंडित श्याम बिहारी मिश्रा व्यापारियों के साथ हर समय कंधे से कंधा मिलाकर के खड़े रहने वाले नेता थे। पांच बार के सांसद होने के बावजूद भी वह कभी भी व्यापारियों के हित के लिए सरकार से लड़ाई लड़ने में या दबाव बनाने में पीछे नहीं रहते थे। उन्होंने कहा चाहे धारा 3/7 रही हो चाहे जीएसटी की लड़ाई रही हो सब में पंडित जी के एक बार के आवाहन पर हमने पूरे जिले का व्यापार बंद कर पंडित जी का हाथ मजबूत करने का काम किया है। और अब आगे भी उन्हें के पद चिन्हों पर चलने का काम करेंगे। जिला उपाध्यक्ष सुनील द्विवेदी ने कहा हमने एक व्यापारी पुरोधा खो दिया है। अब उनके बताए हुए पद चिन्हों पर हमें चलना होगा, किराना व्यापार संघ के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने भी अपने विचार साझा किए। श्रद्धाजंलि सभा में प्रांतीय मंत्री सुरेश मिश्रा, जिला महामंत्री सुशील कक्का, संयुक्त जिला महामंत्री गुलाब गुप्ता, जिला महामंत्री प्रदीप उर्फ गोलू गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता, युवा महामंत्री दिलीप केशरवानी, नगर अध्यक्ष धर्म चंद गुप्ता सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार / रतन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in