श्रीराम मंदिर भूमि-पूजन : 111 थाल में सजेंगे 01.11 लाख लड्डू
श्रीराम मंदिर भूमि-पूजन : 111 थाल में सजेंगे 01.11 लाख लड्डू

श्रीराम मंदिर भूमि-पूजन : 111 थाल में सजेंगे 01.11 लाख लड्डू

अयोध्या, 31 जुलाई (हि.स.)। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण का बिगुल बज चुका है। 05 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भूमि पूजन और शिलान्यास के साथ ही भारत के करोड़ों हिंदुओं की आस्था हिलोरें लेने लगेगीं। 111 थालों में सजे एक लाख 11 हजार लड्डुओं का भोग जब भगवान श्रीराम को लगेगा, तब विश्व के तमाम देशों में निवास करने वाले भरतवंशियों की बाछें खिल उठेंगी। अयोध्या में जन्म लेने वाले प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने को 05 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाले हैं। इस भूमि पूजन की तैयारियां जोरों पर हैं। अयोध्या को सजाया जा रहा है। प्रभु श्रीराम के कपड़े सिले जा रहे हैं। इन्हीं वस्त्रों से भगवान श्रीराम को सजाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीराम का भोग लगाने की तैयारी भी है। यह अंतिम चरण में चल रहा है। अयोध्या धाम के मणिराम दास छावनी में भूमि-पूजन के लिए 01 लाख 11 हजार लड्डू बनने का काम शुरू है। इन्हें स्टील के डिब्बे में पैक किया जा रहा है। यह प्रसाद देवराहा बाबा स्थल से जुड़े एक अनुयाई बनवा रहे हैं। इन लड्डूओं को भूमि पूजन के दिन अयोध्या धाम व कई तीर्थ क्षेत्रों में वितरित किए जाएंगे। भूमि पूजन के दिन 111 थाल में सजे लड्डू को रामलला के दरबार में भेजा जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/आमोद/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in