श्रीराम जन्मभूमि : मंदिर निर्माण के लिए भृगु की धरती बलिया से जाएगी मिट्टी
श्रीराम जन्मभूमि : मंदिर निर्माण के लिए भृगु की धरती बलिया से जाएगी मिट्टी

श्रीराम जन्मभूमि : मंदिर निर्माण के लिए भृगु की धरती बलिया से जाएगी मिट्टी

- महर्षि भृगु मंदिर से मिट्टी गंगा-सरयू के संगम से विहिप कार्यकर्ताओं ने लिया जल बलिया, 30 जुलाई (हि. स.)। अयोध्या में बनने जा रहे भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की नींव में महर्षि भृगु की तपोभूमि बलिया की भी मिट्टी प्रयोग की जाएगी। इसके लिए विहिप कार्यकर्ता शुक्रवार को भोर में अयोध्या के लिए रवाना होंगे। मान्यता है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का भृगु की तपोभूमि बलिया से नाता रहा है। वनगमन के दौरान यहीं से होते हुए प्रभु श्रीराम महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि बक्सर गए थे। जहां राक्षसी ताड़का का वध किया था। रामायण में महर्षि भृगु का जिक्र भी है। यह भी एक वजह है कि श्रीराम जन्मभूमि के निर्माण में भृगु की तपस्थली से मिट्टी भेजी जा रही है। जिसके लिए शुक्रवार को तड़के विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता महर्षि भृगु मंदिर परिसर से पवित्र मिट्टी व गंगा तथा शरीर के संगम स्थल से पावन जल लेकर अयोध्या के लिए रवाना होंगे। गुरूवार को भृगु मंदिर परिसर से ली गई मिट्टी व गंगा नदी व सरयू नदी के पवित्र संगम स्थल से जल एकत्र किया गया। जिसे पंडितों ने वैदिक मंत्रों से सिंचित किया। इस दौरान विहिप कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। विश्व हिन्दू परिषद के विभागध्यक्ष डा. चंद्रशेखर पांडेय ने बताया कि प्रान्त के अधिकारियों के आदेश पर विश्व हिन्दू परिषद के तीन कार्यकर्ता मिट्टी व गंगा जल लेकर अयोध्या पहुचेंगे। जिसका उपयोग 5 अगस्त को होने वाले भूमिपूजन में किया जाएगा। अयोध्या जाने वालों में डा. चंद्रशेखर पांडेय के अलावा जिलाध्यक्ष मंगलदेव चौबे व जयशंकर राय बंटी भी शामिल हैं। मंगलदेव चौबे ने कहा कि पांच अगस्त को होने वाले शिलान्यास में जिले की मिट्टी प्रयोग में लायी जाएगी। इसके लिए विहिप के प्रांत स्तर से निर्देश मिला था। कहा कि बलिया के लिए यह गर्व का विषय है। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in