कार्यकर्ता समाज के लोगों के साथ जुड़कर उनके अधिकार की रक्षा करें : शिव प्रताप शुक्ल
कार्यकर्ता समाज के लोगों के साथ जुड़कर उनके अधिकार की रक्षा करें : शिव प्रताप शुक्ल

कार्यकर्ता समाज के लोगों के साथ जुड़कर उनके अधिकार की रक्षा करें : शिव प्रताप शुक्ल

-क्षेत्रवार वर्चुअल रैली में भाजपा राज्यसभा सांसद ने बताई सरकार की उपलब्धियां वाराणसी, 16 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी कोरोना संकट काल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों से पूरे प्रदेश में वर्चुअल रैलियों के जरिए एक साथ संवाद कर उनसे जुड़ रही है। कार्यकर्ताओं से संवाद और संपर्क की रणनीति के तहत संगठन को भी गतिशील बना रही है। क्षेत्रवार वर्चुअल रैलियों के क्रम में ही गुरूवार को रोहनिया विधानसभा में आयोजित रैली को पार्टी के राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने सम्बोधित किया। उन्होंने रैली को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की उपलब्धियों के साथ कोरोना संकट से निपटने के लिए सरकार की रणनीति, आत्मनिर्भर भारत के लिए 20 लाख करोड़ के पैकेज, लॉकडाउन के दौरान किए गए सरकार और पार्टी के सेवा कार्यों को बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीति है कि आत्मनिर्भर बनाने वाले विशेष पैकेज का लाभ सभी तक पहुंचे। इसके लिए संगठन एवं प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ठेले, पटरी व हर गरीब को स्वालम्बी बनाना है, वह स्वरोजगारी बने इसके लिए हर सेक्टर में धनराशि आवंटित की गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि समाज के लोगों के साथ जुड़कर उनके अधिकार की रक्षा करें। राज्यसभा सांसद ने कहा कि भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव का उल्लेखकर कहा कि चीन की हिमाकत बड़ी थी। जो उसी के अनुसार जबाब दिया गया। कोरोना संकट काल का जिक्र कर उन्होंने कहा कि आज हर नागरिक पूरे आत्मबल के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। सभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, धन्यवाद ज्ञापन रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने किया। वर्चुअल सभा में तकनीकी सहयोग जिला आईटी विभाग प्रभारी अरविंद पाण्डेय,अमित पाठक, हिमांशु जायसवाल ने किया। कार्यकर्ताओं की ओर से प्रश्न अरविंद मिश्रा ने किया। सभा में संजय सोनकर,सुधीर वर्मा राजू, मिलन मौर्या, विक्रम पटेल, विपिन पाण्डेय, प्रवीण सिंह गौतम, विनोद सिंह, विनीत सिंह के अलावा जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, सेक्टर, बूथ के कार्यकर्ताओ ने भागीदारी की। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in