service-tax-team-of-lucknow-raided-in-the-establishment-of-bharat-gutkha
service-tax-team-of-lucknow-raided-in-the-establishment-of-bharat-gutkha

भारत गुटखा के प्रतिष्ठान में लखनऊ की सर्विस टैक्स टीम का छापा

बांदा, 12 मार्च (हि.स.)। जनपद बांदा मुख्यालय में देसी भारत गुटखा की कई इकाइयों में आज सर्विस टैक्स इंटेलिजेंस टीम ने छापा मारा, जिससे प्रतिष्ठान में हड़कंप मच गया। लखनऊ से आई 20 सदस्यीय टीम कई घंटों से रिकॉर्ड खंगाल रही है। इस बारे में खबर लिखे जाने तक कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। शहर के डीएवी कॉलेज के पास गुलर नाका में भारत गुटखा प्रतिष्ठान में शुक्रवार को अचानक डायरेक्टरेट जनरल आफ सर्विस टैक्स इंटेलिजेंस टीम पहुंची। जिससे भारत गुटखा के सभी प्रतिष्ठान में हड़कंप मच गया। 20 सदस्य टीम ने आनन-फानन में जांच शुरू कर दी। उनके साथ भारी पुलिस बल भी मौजूद है। इस दौरान किसी को प्रतिष्ठान के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है और न किसी को बाहर निकलने दिया गया। सूत्रों का कहना है कि टीम के सभी सदस्य अलग-अलग कमरों में रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं साथ ही गुटखा का संचालन करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। इस बारे में अभी तक कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि इस कार्रवाई में अभी और कई घंटे लगेंगे, उसके बाद ही इस मामले में किसी तरह की जानकारी दी जा सकेगी। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in