प्रमुख सचिव ने अरहर दाल प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया
प्रमुख सचिव ने अरहर दाल प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया

प्रमुख सचिव ने अरहर दाल प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया

बांदा, 11 जुलाई (हि.स.)। जनपद दौरे पर आए हुए जनपद नोडल अधिकारी मनीष चैहान प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल द्वारा स्वयं सहायता समूह महिलाओं द्वारा संचालित अरहर दाल प्रोसेसिंग यूनिट नरैनी का निरीक्षण किया। प्रोसेसिंग यूनिट महिलाओं द्वारा संचालित कीजा रही है। प्रमुख सचिव द्वारा अरहर दाल यूनिट देख करके महिलाओं का उत्साहवर्धन किया और आजीविका मिशन बांदा द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार देने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने इस तरह के अन्य प्रोसेसिंग यूनिट लगवाने के लिए आवश्यक सहयोग देने की बात कही। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित विकासखंड नरैनी में आदर्श महिला संकुल संघ के सहयोग से महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अरहर दाल प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की गई है। प्रोसेसिंग यूनिट में समूह से जुड़ी हुई महिलाएं काम करती हैं। डिप्टी कमिश्नर एनआरएलएम कृष्ण करुणाकर पाण्डेय ने बताया कि महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के अंतर्गत महिला किसानों को प्रशिक्षण एवं जैविक कृषि के बारे में जानकारी दी जाती है। ग्राम स्तर पर महिला किसानों के उत्पादक समूह का गठन किया गया है, उत्पादक समूह द्वारा महिला किसान के घरेलू उपयोग के बाद अतिरिक्त बची हुई अरहर खरीदते हैं। इस तरह सभी उत्पादक समूह मिलकर के महिला किसानों से सीधे क्रय की गई अरहर को दाल प्रोसेसिंग यूनिट में देते हैं।जिससे सीधे महिला किसान को लाभ होता है। प्रोसेसिंग यूनिट में महिलाओं द्वारा अरहर की साफ-सफाई, ग्रेडिंग एवं दाल निकालना आदि कार्य किया जाता है। इसमें अप्रवासी मजदूर 10 महिलाये काम करती हैं। जिनको प्रतिदिन लगभग 200 रुपये तक मिलते है। इससे लगभग 100 महिलाएं प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई हैं। साथ ही जो महिला किसान अपनी कम उपज को मंडी में नही बेच पाते हैं वो सीधे उत्पादक समूह द्वारा खरीदा जाता। वर्तमान में उत्पादक समूह द्वारा 50 कुंतल अरहर क्रय की गई है। अभी तक 25 कुंतल अरहर दाल बनाकर बेच जा चुकी है। शुद्ध जैविक देसी दाल की बहुत अधिक डिमांड है।तैयार दाल 80 रुपये किलो की दर से बेचते है। एक कुन्तल अरहर में लगभग 70 प्रतिशत दाल तैयार होती हैं। संकुल संघ की अध्यक्ष गायत्री देवी पल्हरी ने आगे की कार्ययोजना बताते हुए कहा कि एफ.पी.वो. का पंजीयन कराकर वृहद स्तर पर उत्पादन की तैयारी है। किसानों की आय में वृद्धि के लिए दाल प्रॉसेसिंग यूनिट एक मिल का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम में जनपद स्तरीय अधिकारियों सहित मनोज कुमार खण्ड विकास अधिकारी नरैनी, अखिलेश कुशवाहा बीएमएम, सोमेश पटेल, अवध, गायत्री देवी, गीता देवी आदि महिला उपस्थित रहीं। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in