एसडीएम महरौनी सहित उनका गार्ड व रसोइया निकले कोरोना पॉजिटिव, जनपद में संख्या पहुंची 111
ललितपुर,17 जुलाई (हि.स.)। शुक्रवार देर शाम महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कालेज झांसी लैब से आई 6 सैंपलों की रिपोर्ट में महरौनी एसडीएम सहित उनका गार्ड, रसोइया सहित छह लोग पॉजिटिव निकले। महरौनी एसडीएम के कोरोना निकलने से हड़कंप मच गया हैं। शुक्रवार को जनपद में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 111 हो गई हैं। जिले में शुक्रवार देर रात 10 बजे कोरोना बुलेटिन जारी करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में 12 जुलाई को लिए गए सैम्पलों में से आज माइक्रोबायोजी विभाग महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी द्वारा जनपद के 6 व्यक्तियों को कोविड-19 पॉजिटिव घोषित किया गया है। जिनमें महरौनी उप जिलाधिकारी 53 वर्षीय के अलावा उनका रसोइया 18 वर्षीय युवक व उनका 52 वर्षीय गार्ड महरौनी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा शहर के मोहल्ला पिस्नारी निवासी महिला, तलाबपुरा निवासी 23 वर्षीय महिला के अलावा आजादपुरा में एक युवक पॉजिटिव पाया गया हहैं। जनपद में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 111 पहुंच गई हैं। इधर, उप जिलाधिकारी महरौनी के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद उन्हें अस्पताल भेजे जाने की तैयारी की जाने लगी थी। हिन्दुस्थान समाचार/कुंदन/मोहित-hindusthansamachar.in