Screws on land mafia and achieve gradual recovery target - DM
Screws on land mafia and achieve gradual recovery target - DM

भू-माफियाओं पर शिकंजा कसने और क्रमिक वसूली लक्ष्य हासिल करें - जिलाधिकारी

कन्नौज,07 जनवरी(हि. स.)। राजस्व में निर्धारित क्रमिक लक्ष्यों की पूर्ति शत प्रतिशत सुनिश्चित की जाएं। भूमाफियाओं को चिन्हित कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। तालाबों पर अतिक्रमण हटवाएं जाएं। कर वसूली में तेजी लाते हुए राजस्व प्रतिपूर्ति शत प्रतिशत सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एंव राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुये संबंधित अधिकारियों एंव राजस्व कर्मचारियों को दिये। उन्होनें सर्वप्रथम भूमाफियाओं पर की गयी कार्यवाही का विश्लेषण किया एवं विभागीय भूमियों पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जे की सूचना पोर्टल पर दर्ज कराये जाने के निर्देश सभी विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने जनपद में तालाबों पर किये गए कब्जे के संबंध में जानकारी करते हुए बताया कि रिपोर्ट के अनुसार कन्नौज तहसील के अंतर्गत कुल 10 तालाब, छिबरामऊ के 04 तालाब एवं तिर्वा के 48 तालाबों पर कब्जा आबादी द्वारा किया गया है, जिसके संबंध में समस्त उपजिलाधिकारियों को जांच कराते हुए तालाबों पर अतिक्रमण हटाने एवं अवैध निर्माण खत्म किये जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर के अन्तर्गत आबकारी, खनन, वाणिज्यकर, नगर निकायों, कृषि विपरण आदि के अन्तर्गत की गई वसूली की प्रगति की समीक्षा की, जिसमें आबकारी एवं विद्युत विभाग में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए वसूली में सुधार लाये जाने के निर्देश दिए। इसके उपरान्त उन्होनें स्टाम्प वसूली के संबंध में जानकारी की, जिसमें जनपद की कृषि भूमियों पर प्लाटिंग किये जाने की कार्यवाहियों को जांच कर स्टाम्प वसूली में तेजी लाई जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद की तहसीलों में हुए 20 बड़े बैनामों की सूची तैयार कर सूची प्रस्तुत करें, जिससे उनकी जांच कर गलत पाए जाने पर वसूली की जा सके। उन्होंने वसूली में कमी पायी जाने पर सभी अधिकारियों को कार्यों में शिथिलता न बरते जाने एवं कर वसूली में व्यापक सुधार लाये जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार ने परिवहन, विद्युत, बैंक द्वारा आर0सी0 की वसूली की प्रगति की समीक्षा समस्त तहसीलदारों से की जिसमें आर0सी0 वसूली में कमी दिखने पर नाराजगी जताई एवं वसूली में तेजी लाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद के 10 बड़े बकायेदारों से वसूली के संबंध में कई जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध मेंभी जानकारी की जिसमें कन्नौज निवासी रामचन्द्र पुत्र श्री बनवारी की वसूली कुल 09लाख 71 हज़ार 938 बताई गई, जिनसे इस माह की वसूली 60 हज़ार करते हुए कुल वसूली 5 लाख 8 हज़ार कि की गई है इसके पश्चात छिबरामऊ व तिर्वा के भी बड़े बकायेदारों की समीक्षा की गई एवं वसूली में तेजी लाई जाने के निर्देश दिए। बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, सहित अन्य संबंधित अधिकारी व राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव झा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in