saumya-srivastava-became-the-national-minister-of-hindi-sahitya-akademi
saumya-srivastava-became-the-national-minister-of-hindi-sahitya-akademi

हिंदी साहित्य अकादमी की राष्ट्रीय मंत्री बनी सौम्या श्रीवास्तव

बांदा, 04 जून (हि.स.)। सूक्ष्म एवं लघु मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था हिंदी साहित्य अकादमी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ जैन सुमन द्वारा बांदा की कवयित्री सौम्या श्रीवास्तव को राष्ट्रीय मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। संस्था का उद्देश्य स्तरीय साहित्य को आम जनमानस तक पहुंचाकर हिंदी का प्रचार-प्रसार करना है। बताते चलें कि कवयित्री सौम्या श्रीवास्तव जी न्यूज, न्यूज 1 इंडिया, पत्रिका टीवी, सूर्या समाचार आदि कई राष्ट्रीय चैनलों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के मंचों से काव्य पाठ कर चुकी हैं। शहर के प्रतिष्टित विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत सौम्या कवयित्री के साथ-साथ लोकप्रिय मंच-संचालिका भी हैं। हिंदी साहित्य अकादमी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संस्थापिका अनामिका जैन अम्बर, परामर्शदाता पद्मश्री सुरेंद्र दुबे, संरक्षक सत्यनरायन सत्तन, पद्मश्री सुरेंद्र दुबे, मार्गदर्शक प्रवीण शुक्ल, शशिकान्त यादव आशीष अनलआदि ने सौम्या को राष्ट्रीय मंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in