समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित, पिछड़ों का रहा दबदबा
समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित, पिछड़ों का रहा दबदबा

समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित, पिछड़ों का रहा दबदबा

ललितपुर, 30 जून (हि.स)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखलेश यादव के निर्देश पर प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम की संस्तुति पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तिलक यादव द्वारा मंगलवार को जिला कार्यकारिणी घोषित की गयी। जिला कार्यकारिणी में सभी वर्गों को समाहित करने का प्रयास किया गया है। वहीं पिछड़ों व दलितों का विशेष ख्याल रखा गया है। सामान्य वर्ग से ब्राह्मण, ठाकुर को भी कार्यकारिणी में जगह दी गयी है। जिला उपाध्यक्ष पद पर 5 तो जिला सचिव पर 15 लोगों को नियुक्त किया गया है। वहीं 25 सदस्य बनाये गये हैं। कार्यकारिणी में महासचिव पद पर कृष्ण स्वरूप निरंजन को नियुक्त किया गया है। जिला उपाध्यक्ष पद पर सरदार जितेन्द्र सिंह जीतू, अजीज कुरैशी, अनिल कुमार अड़जरिया, महेन्द्र प्रताप सिंह बुन्देला, जगदीश कंचन कुशवाहा, कोषाध्यक्ष प्रसन्न कुमार जैन, प्रवक्ता मीडिया प्रभारी खुशाल चंद साहू, सचिव रामजीवन सिंह यादव, रमेश सिंह यादव, हेमंत जैन ,सुरेश सिह पटेल, धर्मेन्द्र कुशवाहा, शाकिर अली, अशोक अहिरवार, रामदास श्रोती, निशांत जैन, सरफराज अली, स्वामी प्रसाद यादव, महेन्द्र सिंह, विनीत रायकवार, कोमल प्रजापति, करन सिंह पाल के अलावा विशेष आमंत्रित सदस्य पद पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता यादव को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी में सदस्य पद पर कोमल बरार, अख्तर सिद्दीकी, मनोज गुरूदेव, अफजुल रहमान, तिलक सिंह यादव बानोली, जगदीश यादव, भवानी यादव, उदय सिंह एड, विजयभान सिंह, फूल सिंह यादव, रोशन सिंह, ऋतुराज यादव, ऊदल सिंह पटेल, जगमोहन सिंह, बृजेश स्वामी, काशीराम अहिरवार, बृजभान सिंह, खेमचंद चैरसिया, गुड्डी सहरिया, जयदेव, प्यारेलाल अहिरवार को बनाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/कुंदन/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in