सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल की मां के निधन पर शोक
सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल की मां के निधन पर शोक

सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल की मां के निधन पर शोक

प्रयागराज, 26 जुलाई (हि.स.)। हाईकोर्ट के वकीलों ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल की माताजी के निधन पर शोक जताया है। पूर्व शासकीय अधिवक्ता ए.के मिश्र की अध्यक्षता में रविवार को हुई शोक सभा में उपस्थित वकीलों ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल की मां को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा में दीपक मिश्र, आशीष मिश्र, शीतल गौड, सतीश चंद्र शुक्ल, कृष्णजी शुक्ल, रामानंद पांडेय, दिनेश राय, योगेंद्र मिश्र आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/आर.एन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in