उन्नाव में सफीपुर विधायक समेत 14 लोगों की रिपार्ट आई पाॅजिटिव

उन्नाव में सफीपुर विधायक समेत 14 लोगों की रिपार्ट आई पाॅजिटिव
उन्नाव में सफीपुर विधायक समेत 14 लोगों की रिपार्ट आई पाॅजिटिव

- विधायक ने तीन दिन पहले लखनऊ में कराई थी जांच - जिले में संक्रमितो की संख्या बढ़कर हुई 408 उन्नाव, 17 जुलाई (हि.स)। जिले में सफीपुर विधायक समेत चौदह लोगों की रिपार्ट शुक्रवार को पाॅजिटिव आई है। जिससे जिले में संख्या बढ़कर अब 408 हो गई है। विधायक को लखनऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य संक्रमितों को एलवन हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। भाजपा विधायक सफीपुर ने तीन दिन पूर्व लखनऊ में कोरोना जांच कराई थी। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में विधायक को कोरोना से संक्रमित पाया गया। जबकि जनपद से भेजे गए सैंपल में शुक्रवार को 297 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें आठ लोगों को कोरोना से संक्रमित पाया गए। संक्रमितों में शहर के काशीराम कालोनी निवासी दो महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, हिलौली विकासखंड में एक राष्ट्रीयकृत बैंक के कर्मी को भी कोरोना से संक्रमित पाया गया है। जबकि सफीपुर में 55 वर्षीय वृद्ध, 25 वर्षीय महिला औरसरायं सूबेदार निवासी 48 वर्षीय महिला को कोरोना से संक्रमित पाया गया है। शहर के नवीन मंडी निवासी 38 वर्षीय युवक और शुक्लागंज के आर्य नगर निवासी 45 वर्षीय को भी कोरोना से संक्रमित पाया गया है। उधर, जिला अस्पताल में ट्रूनाट मशीन से हुई जांच में पांच लोगों को कोरोना से संक्रमित पाया गया। इनमें दो बच्चे, एक महिला व दो युवक शामिल हैं। सीएमओ डा. कैप्टन आशुतोष कुमार ने बताया कि संक्रमितों को एलवन हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 408 हो गई है। विधायक के कार्यकर्ता परेशान में हड़कंप विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके साथ रहे कार्यकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व निरीक्षण भवन मीटिंग के दौरान विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे। उधर, स्वास्थ्य विभाग उनके सम्पर्क में आए लोग की सूची तैयार कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अरूण दीक्षित/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in