rti-activist-accused-of-demanding-extortion-of-two-and-a-half-million-broke-head
rti-activist-accused-of-demanding-extortion-of-two-and-a-half-million-broke-head

आरटीआई कार्यकर्ता पर ढाई लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, फोड़ लिया सिर

मेरठ, 15 फरवरी (हि.स.)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने एक आरटीआई कार्यकर्ता पर ढाई लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। सोमवार को विवि पहुंचने पर कर्मचारियों ने आरटीआई कार्यकर्ता को पकड़ लिया। आरोप है कि कार्यकर्ता ने अपना सिर फोड़ लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया। मेरठ शहर निवासी मनोरम जीत चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में लेखाकार के पद पर तैनात है। मनोरम का आरोप है कि खुद को वकील और आरटीआई कार्यकर्ता बताने वाला मोहम्मद शरीफ पिछले ढाई साल से उन्हें परेशान कर रहा है। उनके खिलाफ आरटीआई डालकर उन्हें सस्पेंड कराने की धमकी देते हुए शरीफ उनका जीना मुहाल किए हुए था। लेखाकार का आरोप है कि कुछ दिनों पहले शरीफ ने उनसे ढाई लाख की रंगदारी मांगी थी। उन्होंने रकम देने में असमर्थता जताई तो शरीफ ने उन्हें लोन लेकर रंगदारी देने की सलाह दी। जिसके बाद सोमवार को शरीफ रंगदारी की रकम वसूलने के लिए लेखाकार के ऑफिस में पहुंचा था, लेकिन लेखाकार मनोरम जीत ने उसे बातों में उलझाकर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। जिसके बाद बौखलाए शरीफ ने अपना सिर फोड़ लिया। घटना के चलते विश्वविद्यालय में हंगामा हो गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। विश्वविद्यालय के लेखाकार ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in