rohaniya-mla-inspected-the-ghat-under-construction-on-the-banks-of-the-ganges
rohaniya-mla-inspected-the-ghat-under-construction-on-the-banks-of-the-ganges

गंगा किनारे निर्माणाधीन घाट का रोहनिया विधायक ने किया निरीक्षण

वाराणसी,20 जून (हि.स.)। रोहनिया क्षेत्र स्थित शूलटंकेश्वर महादेव गंगा किनारे निर्माणाधीन घाट का रविवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने निरीक्षण किया। विधायक ने मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के अभियंता को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा कराए जाने पर बल दिया। निरीक्षण के बाद विधायक ने शूलटंकेश्वर महादेव का विधिवत दर्शन पूजन भी किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री कृष्ण कुमार मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय दुबे, वर्तमान मंडल अध्यक्ष मिलन मौर्या, गौरव पटेल, वीरेश्वर सिंह, पूर्व प्रधान श्रवण सिंह आदि भी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in