roadways-regular-employees-will-get-five-rupees-on-holi
roadways-regular-employees-will-get-five-rupees-on-holi

रोडवेज के नियमित कर्मचारियों को होली पर मिलेंगे पांच हजाए रूपये

- स्टेनोग्राफर संघ को शासन से मिली मान्यता लखनऊ, 24 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) के नियमित कर्मचारियों को होली खर्च के लिए पांच हजार रुपये मिलेंगे। परिवहन निगम के नियमित कर्मचारियों की संख्या करीब 25 हजार है। उत्तर प्रदेश शासन ने परिवहन विभाग के स्टेनोग्राफर संघ को मान्यता दे दी है। कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री गिरीश मिश्र ने बुधवार को बताया कि एक जुलाई 2017, एक जनवरी 2018 औैर एक जुलाई 2018 के पहले बकाया महंगाई भत्ते में से अग्रिम भुगतान के रूप में 5000 रुपये रोडवेज के नियमित कर्मचारियों को होली खर्च के लिए दिए जाएंगे। परिवहन निगम मिलने वाले होली खर्च को कर्मचारियों के बकाया महंगाई भत्ते की किस्त में समायोजित करेगा। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम की वित्त नियंत्रक सुनीता आदित्य ने इस संबंध में प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों, सेवा प्रबंधकों को आदेश भेज दिया है। परिवहन विभाग के स्टेनोग्राफर संघ को शासन से मिली मान्यता प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग स्टेनोग्राफर संघ को मान्यता दे दी है। उन्होंने जारी आदेश में कहा कि इस शर्त पर मान्यता प्रदान की गई है कि स्टेनोग्राफर संघ संविधान के दायरे में रहते हुए मान्यता नियमावली 1979 का पालन करेगा। स्टेनोग्राफर संघ के महामंत्री अरुण यादव ने बताया कि कई साल की कोशिश के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने मान्यता दी है। हिन्दुस्थान समाचार/ दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in