rld-will-strongly-contest-panchayat-elections-mehrajuddin
rld-will-strongly-contest-panchayat-elections-mehrajuddin

रालोद मजबूती से लड़ेगी पंचायत चुनाव : मेहराजुद्दीन

गाजियाबाद, 08 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री हाजी मेहराजुद्दीन ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय लोकदल मजबूती के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अभी से पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। मेरठ रोड स्थित राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय पर जिला व महानगर इकाई की संयुक्त बैठक में को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चुनाव महत्वपूर्ण चुनाव है। रालोद के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इस चुनाव को मजबूती से लड़ाएं। राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर चुनाव में ताकत लगाएं। बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष अजय पाल प्रमुख ने किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने अभिजीत चौधरी को गाजियाबाद का महानगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in